तेल अवीव, 8 अप्रैल : इजराइल की सेना ने बुधवार को घोषणा की कि वह लेबनान की मिलीशिया Hezbollah के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगी। सेना ने साफ किया कि मौजूदा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने दो टूक कहा कि सेना की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक लेबनान से हिज्बुल्ला का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।
मध्यस्थता कर रहे Pakistan के अनुसार Iran और इजराइल के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम लागू हुआ है। हालांकि इजराइल ने स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर ईरान तक सीमित है और हिज्बुल्ला के खिलाफ अभियान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इजराइल ने यह भी स्वीकार किया कि युद्धविराम से पहले उसने ईरान पर हमले किए थे। बावजूद इसके, उसने कहा है कि वह समझौते का सम्मान करेगा।
हिज्बुल्ला की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
इस पूरे घटनाक्रम पर Hezbollah की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि Donald Trump द्वारा ईरान को कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद United States, Iran और इजराइल के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनी है, लेकिन क्षेत्र में तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
यह भी देखें : सीजफायर के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार, साऊदी में दिखी मिसाइलें

More Stories
मोदी से हुई तीन बार बात, भारत की अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकते : ईरान
मेक्सिको में अगवा किए गए 9 खनन मजदूरों की मौत की पुष्टि
धोखाधड़ी मामले में गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से राहत