नई दिल्ली, 9 अप्रैल : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान Strait of Hormuz को नहीं खोलता और परमाणु हथियार न रखने का वादा नहीं करता, तो हालात गंभीर हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर समझौते का पूरी तरह पालन नहीं हुआ तो “ऐसी गोलीबारी शुरू होगी, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।”
सैन्य तैनाती जारी
ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जहाज, सैनिक और अतिरिक्त हथियार ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे, जब तक “वास्तविक समझौते” का पालन सुनिश्चित नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने दावा किया कि पहले ही यह सहमति बन चुकी है कि कोई भी परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट खुला व सुरक्षित रहेगा, लेकिन इसके उलट बयानबाजी हो रही है।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तैयारी के साथ तैनात है और “अपनी अगली जीत का बेसब्री से इंतजार कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि “अमेरिका वापस आ गया है।”
यह भी देखें : मोदी से हुई तीन बार बात, भारत की अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकते : ईरान

More Stories
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर चर्चा