चंडीगढ़, 9 अप्रैल : हरियाणा सरकार ने बड़े प्रशासनिक कदम उठाते हुए तीन आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक बड़े बैंक घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। सरकार द्वारा निलंबित किए गए अधिकारियों में राम कुमार सिंह (IAS, 2012 बैच), प्रदीप कुमार-1 (IAS, 2011 बैच) शामिल हैं। (कुल तीन अधिकारियों के निलंबन की बात सामने आई है, जिनमें ये प्रमुख नाम शामिल हैं।
590 करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ा मामला
राम कुमार सिंह, जो विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) और अतिरिक्त सीईओ, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर तैनात थे, को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार (सर्विसेज-1 शाखा) का कार्यालय रहेगा। प्रदीप कुमार-1, जो डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट और विशेष सचिव (ट्रांसपोर्ट) के पद पर कार्यरत थे, को भी निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में रहेगा इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े लगभग 590 करोड़ रुपये के घोटाले में उनकी कथित भूमिका के कारण की गई है। सरकार इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी देखें : पंजाब सरकार कर्मचारियों-पेंशनरों को 30 जून तक डीए जारी करे : हाईकोर्ट

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान