चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इस मामले में 10 से अधिक लोगों को जांच एजेंसी ने समन भेजे हैं। इनमें कई पूर्व अफसर भी शामिल हैं।
सभी को अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह को 23 नवंबर राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
धर्मकोट के विधायक लाडी ढोस और जसपाल सिंह को 27 नवंबर जबकि बलजिंदर सिंह को 30 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं अमरिंदर सिंह को 2 दिसंबर को तलब किया है।
इसके अलावा जांच एजेंसी ने निर्भय सिंह गुरदीप सिंह और पूर्व तहसीलदार लखविंदर सिंह गिल समेत कई अन्य लोगों को भी समन जारी किए हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके पति को ईडी के जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए बुलाया गया है। इस महीने की शुरुआत में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर तलाशी ली गई थी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पटियाला के पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर की कांग्रेस में वापसी, परगट सिंह ने बहाल किया
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से गिरफ्तार
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल