चंडीगढ़, 10 अप्रैल : पंजाब में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की अध्यक्षता में पंजाब भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यभर में चल रहे सड़क प्रोजेक्ट्स की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा तय किए गए सभी लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।
नई तकनीक से बनेंगी ग्रामीण सड़कें
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत “फुल डेप्थ रिक्लेमेशन” तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- पहले चरण में 410 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण
- पुरानी सामग्री का दोबारा उपयोग
- खनन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
बिटुमेन की कमी से निपटने की तैयारी
खाड़ी देशों की मौजूदा स्थिति के कारण बिटुमेन की आपूर्ति में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं, लेकिन विभाग ने इससे निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को वित्तीय और कार्यान्वयन लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में प्रशासनिक सचिव रवि भगत, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह और मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
अकाली नेता वरदेव सिंह नॉनी मान को हाईकोर्ट से जमानत, 5 महीने बाद जेल से रिहाई तय
मिशन समर्थ 4.0 लॉन्च: पंजाब शिक्षा सुधारों में अगला बड़ा कदम
अकाल तख्त विवाद: हरजोत बैंस ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना