चंडीगढ़, 10 अप्रैल: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता वरदेव सिंह नॉनी मान को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद वह करीब 5 महीने बाद जेल से बाहर आ सकेंगे।
वरदेव सिंह नॉनी मान को अक्टूबर 2024 में हुई पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा और गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला जलालाबाद के पंचायत कार्यालय में हुए विवाद से जुड़ा है, जहां विरोधी गुटों के बीच झड़प हिंसा में बदल गई थी।
धारा 307 समेत गंभीर आरोप
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इस घटना के दौरान पथराव और फायरिंग के आरोप भी सामने आए थे। इस मामले में उनके छोटे भाई नरदेव सिंह बॉबी मान को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई थी और नवंबर 2025 में वरदेव सिंह नॉनी मान की गिरफ्तारी हुई थी।
कोर्ट से मिली राहत
फाजिल्का अदालत ने पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले के बाद पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि मामला पंचायत चुनावों के दौरान हुई कथित हिंसा और राजनीतिक टकराव से जुड़ा हुआ है।

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
चंडीगढ़ SIR-2026: एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी, चुनाव विभाग देगा जानकारी