नई दिल्ली, 11 अप्रैल : Ranveer Singh ने अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के दम पर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर दे दी है। अभिनेता अब हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप एक्टर्स की सूची में शामिल हो गए हैं। 2010 में Band Baaja Baaraat से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने महज 16 साल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी फिल्मों ने अब तक 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
‘धुरंधर’ सीरीज ने बदली किस्मत
हाल के समय में Dhurandhar और Dhurandhar 2 की बड़ी सफलता ने रणवीर के करियर को नई ऊंचाई दी है। ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए, ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 1700 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
टॉप कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में चौथा स्थान
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर Shah Rukh Khan पहले नंबर पर, Akshay Kumar – दूसरे नंबर पर, Salman Khan – तीसरे नंबर पर। अब चौथे स्थान पर Ranveer Singh पहुंच गए हैं, जिन्होंने Prabhas को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह ने अपने करियर की 18 फिल्मों में से करीब 10 हिट दी हैं, जबकि कुछ फिल्में औसत और कुछ फ्लॉप भी रहीं।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani से पहले उनकी तीन फिल्में लगातार फ्लॉप रही थीं। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गए हैं और उन्होंने खुद को इंडस्ट्री के टॉप सितारों में शामिल कर लिया है।
यह भी देखें : आईएसआई–बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब–दिल्ली से 11 गिरफ्तार

More Stories
रावण के नए रूप में होंगे यश, सिर्फ खलनायक नहीं, खूबीयां भी देखने को मिलेंगी
हनुमान जयंति पर राम भक्तों को तौहफा, रामायणम का टीजर लांच हुआ
Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा