November 29, 2026

IFFI 2026 Winners: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, ‘हनुमान अंश’ के विशाल चतुर्वेदी को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड

ऋषभ शेट्टी और विशाल चतुर्वेदी

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: 57वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शनिवार 28 नवंबर को गोवा में एक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इसमें दुनिया भर की फिल्मों और फिल्म निर्माताओं का जश्न मनाया गया। प्रमुख विजेताओं में अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार जीता।

वहीं फिल्म निर्माता विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। टियागो गुएडेस द्वारा निर्देशित पुर्तगाली-फ्रेंच फिल्म अकी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता।

आईएफएफआई 2026 विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक: अकी, निर्देशक टियागो गुएडेस
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए सिल्वर पीकॉक: विजिटेशन के लिए वोल्कर श्लोंडोर्फ
  • विशेष उल्लेख: कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1
  • बेस्ट डेब्यू फीचर के लिए सिल्वर पीकॉक: द गोल्डन एज बेरेंजर थौइन
  • स्पेशल जूरी अवार्ड के लिए सिल्वर पीकॉक: द रिवर ट्रेन
  • बेस्ट एक्टर महिला के लिए सिल्वर पीकॉक: माया ओ’रूर्के द मेल्टडाउन के लिए
  • बेस्ट एक्टर पुरुष के लिए सिल्वर पीकॉक: ऋषभ शेट्टी कांतारा चैप्टर 1 के लिए
  • बेस्ट वेब सीरीज ओटीटी अवार्ड: मेड इन इंडिया अ टाइटन स्टोरी रॉबी ग्रेवाल
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: विशाल चतुर्वेदी हनुमान अंश के लिए

ऋषभ शेट्टी को कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1 में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर पुरुष का सम्मान मिला। इस फिल्म को फेस्टिवल में स्पेशल मेंशन भी दिया गया। 2025 में रिलीज हुई यह कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। उनके अलावा फिल्म की कास्ट में रुक्मिणी वसंत जयराम गुलशन देवैया और अच्युत कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब