वाशिंगटन, 13 अप्रैल : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने चीन को सख्त चेतावनी दी है कि वह ईरान की मदद करने से बचे। उन्होंने कहा कि अगर चीन ईरान को किसी भी तरह की सैन्य सहायता देता है तो उसकी वस्तुओं पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि United States Navy अब Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की सख्ती से जांच करेगी। जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर तलाशी ली जाएगी।
ईरान को आर्थिक झटका देने की कोशिश
अमेरिका का मानना है कि इस कदम से ईरान की आर्थिक ताकत को कमजोर किया जा सकता है। खासतौर पर उन जहाजों को निशाना बनाया जाएगा जो ईरान को टोल टैक्स दे रहे हैं। Donald Trump ने कहा कि अमेरिका हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
ईरान की तीखी प्रतिक्रिया
इसके जवाब में Islamic Revolutionary Guard Corps ने चेतावनी दी कि जो भी सैन्य जहाज हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास आएंगे, उन्हें संघर्षविराम का उल्लंघन माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईरान के संसदीय स्पीकर Mohammad Baqer Ghalibaf ने ट्रंप की धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि इनका ईरान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “अगर आप लड़ेंगे तो हम भी लड़ेंगे, और अगर आप तर्क से बात करेंगे तो हम भी तर्क से जवाब देंगे।” इस ताजा बयानबाजी से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है तथा किसी बड़े टकराव का खतरा भी बना हुआ है।
यह भी देखें : इस्लामाबाद वार्ता विफल: अमेरिका–ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप की कड़ी चेतावनी

More Stories
ईरान अमरीका वार्ता करवाने वाले पाकिस्तान के हाथ क्या लगा?
सड़क किनारे मृत मिले काले भालू मामले की जांच शुरू
अमेरिका-ईरान तनाव से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल, अमरीका भी बेहाल