चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी तब जारी की गई जब सऊदी शहरों के लिए भारतीय एयरलाइंस की सेवाएं 17 अक्टूबर तक सस्पेंड होने के कारण उड़ानों में रुकावट आई है।
रियाद में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को शांत और सतर्क रहने हवाई हमलों की स्थिति में घर के अंदर रहने और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
दूतावास ने भारतीयों से चल रही घटनाओं से संबंधित वीडियो या समाचार फैलाने या रीपोस्ट करने से बचने का आग्रह भी किया।
दूतावास ने बताया कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 अक्टूबर तक रियाद दम्मम और जेद्दा के लिए उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा के लिए सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। जबकि इंडिगो ने उसी तारीख तक रियाद दम्मम जेद्दा और मदीना के लिए उड़ानें रद कर दी हैं।
जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज सस्पेंड करने की घोषणा की है। दम्मम जेद्दा और मदीना सहित अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर कामकाज जारी है। हालांकि वहां भी उड़ानों में रुकावट की खबरें हैं।
यह भी देखें: 18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला

More Stories
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हमले मामले में यूएई पुलिस ने दो मालदीव पायलटों को किया गिरफ्तार
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
ट्रंप और टेक दिग्गजों ने एआई सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, AI का नाम बदलकर SI किया