चंडीगढ़, 25 अप्रैल: पंजाब की राजनीति में खेल जगत से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। मशहूर कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पाला जलालपुरिया को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलालपुरिया जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का पार्टी में आना गर्व की बात है।
पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपने दमदार खेल, खासकर “क्लोज फाइटर” स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है और खेल प्रेमियों के बीच उनकी मजबूत पहचान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाला के पार्टी में शामिल होने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
पाला जलालपुरिया अब खेल के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पार्टी के साथ मिलकर लोगों के हित में काम करेंगे।

More Stories
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग, कैशियर की मौत
भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को राहत
अमृतसर: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा