नई दिल्ली, 28 अप्रैल : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे उत्तरी भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में मौसम मे आए बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाने लगे और कई क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बारिश की संभावना
मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी आ सकती है। हालांकि तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद तापमान 40°C के आसपास बना रह सकता है।
अलर्ट और सावधानी
धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें।अस्थमा या सांस संबंधी दिक्कत वाले लोग मास्क का उपयोग करें।

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार