November 5, 2026

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर

केंद्र सरकार ने कहा ए.क्यू.आई. और...

चंडीगढ़, 04 नवंबर 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शहर का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 629 दर्ज किया गया है जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर अत्यधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। वहीं बुधवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों में एक्यूआई 500 से 700 के आंकड़े को पार कर चुका है जिससे हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह की सैर से बचें घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

वहीं राजधानी दिल्ली में आज 4 नवंबर 2026 को मौसम पूरी तरह साफ और धूप वाला बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक के बीच तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब