चंडीगढ़, 06 मई 2026: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग ने जनगणना संबंधी फॉर्मों में वाल्मीकि और मज़हबी भाईचारे के लिए गैर-सामाजिक शब्दों के प्रयोग के मामले में सू मोटो कार्रवाई करते हुए जनगणना कल्याण विभाग पंजाब के डायरेक्टर और राज्य नोडल अफसर को तलब किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि वाल्मीकि और मज़हबी भाईचारे के लिए गैर-सामाजिक शब्दों के प्रयोग का मामला सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है।
जिसके संबंध में आयोग ने सू मोटो नोटिस लेते हुए दिनांक 13-05-2026 को डॉ. नवजोत खोसा, डायरेक्टर जनगणना कल्याण विभाग पंजाब तथा जनगणना कल्याण विभाग पंजाब के नोडल अफसर मनजीत सिंह बराड़ को आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया है।
ये भी देखें: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर लगाए वोटिंग में धांधली के आरोप, ममता बनर्जी का किया समर्थन

More Stories
लुधियाना में दो बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटी युवती का बैग, CCTV में कैद हुई वारदात
बठिंडा नगर निगम चुनाव परिणामों में देरी, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल
गुरदासपुर के हेमराजपुर में इन्वर्टर बैटरी दुकान में चोरी, 1 लाख का माल उड़ाया