चंडीगढ़, 07 मई 2026: चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी हत्याकांड में बठिंडा पुलिस ने एक और आरोपी को नामजद किया है।
डीएसपी टू अरुण मुंडन ने बताया कि शमशेर सिंह उर्फ शेरा, निवासी झब्बाल को मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि हत्या के बाद उसने मुख्य आरोपियों को बठिंडा से अमृतसर एयरपोर्ट तक पहुंचाया और उन्हें पनाह भी दी।
पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवें आरोपी की तलाश अभी भी चल रही है।
गौरतलब है कि मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को पंजाब पुलिस ने मिडिल ईस्ट से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था।
पुलिस जांच के मुताबिक 11 जून 2025 को कंचन कुमारी का अपहरण किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक कार में रखकर आदेश अस्पताल की पार्किंग में छोड़ दिया गया था।
यह भी देखें: कमल कौर भाभी मर्डर केस में आरोपी जसप्रीत और निम्रतजीत सिंह कोर्ट में पेश

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर