May 13, 2026

लुधियाना के नीचे पार्क में अज्ञात युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

death

लुधियाना, 07 मई 2026: समराला चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे बने सार्वजनिक पार्क में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव पार्क की बेंच पर पड़ा हुआ था जिसे देखकर राहगीरों में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस और स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की मौत नशे की अत्यधिक मात्रा लेने से हुई है।

पार्क में अक्सर नशेड़ी युवकों का जमावड़ा रहता है। शव जिस हालत में मिला है उससे भी यही आशंका मजबूत होती है।

पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से न मोबाइल फोन मिला, न कोई पहचान पत्र और न ही कोई नशीला पदार्थ। ऐसे में मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस अब युवक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें: कमल कौर भाभी हत्याकांड में नया आरोपी नामजद, पांचवें की तलाश जारी