May 25, 2026

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, TMC हार के बाद जताई एकजुटता

अखिलेश ममता बनर्जी मुलाकात

कोलकाता, 07 मई 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की। अखिलेश ने ममता के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। यह बैठक सियासी रूप से काफी अहम मानी जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी दल अब अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने बैठक के बाद कहा, “हम इस लड़ाई में दीदी के साथ हैं क्योंकि लोकतंत्र को बचाना है। लोकतंत्र को जितना नुकसान भाजपा ने पहुंचाया है, उतना किसी ने नहीं पहुंचाया। भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल में जो कुछ हुआ है, उसके बाद देश की जनता जाग जाएगी।

ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बोले – ममता को हराने की सजा दी गई, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या