कोलकाता, 07 मई 2026: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। सुवेंदु ने गुरुवार को कहा कि इस हत्या की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने की सजा उनके सहायक को दी गई।
चंद्रनाथ रथ की मां ने भी दावा किया कि उनके बेटे की हत्या भवानीपुर हार का बदला लेने के लिए की गई। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने पहले ही धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद कोई बचा नहीं रहेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चंद्रनाथ रथ के शरीर में चार गोलियां लगी थीं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुई। चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर लौट रहे थे। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला इलाके में उनकी स्कॉर्पियो कार के सामने एक कार खड़ी कर दी गई।
इसी बीच बाइक पर सवार हमलावरों ने अचानक 6 से 10 राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं, जबकि एक गोली उनके पेट में लगी। उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को भी गोली लगी।
हमलावरों ने कार छोड़कर बाइक पर भाग निकले। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। उनके ड्राइवर का इलाज जारी है।
ये भी देखें: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

More Stories
UP होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, 41,424 पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची आ गई
पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, सिया और चेतन ने गूगल पर सर्च किया ‘लोहगढ़ डेथ पॉइंट’
दिल्ली में 4 जुलाई को 300 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें जनता को होंगी समर्पित