लखनऊ, 07 मई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ की भावना के साथ मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम शुरू किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल लोगों की गिनती नहीं है, बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का मजबूत आधार है। आज का युग डेटा आधारित निर्णयों का है। जनगणना से मिलने वाले सटीक आंकड़े आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम होगा।
आम नागरिकों को 7 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना का विकल्प दिया गया है। इसके तहत लोग खुद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य पूरा करेंगे।
दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना में जातीय गणना को भी शामिल किया गया है। साथ ही पहली बार वन ग्रामों को भी जनगणना प्रक्रिया में जोड़ा जा रहा है।
यह भी देखें: देश में पहली डिजिटल जनगणना 2027 में आयोजित की जाएगी

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़