पटना, 08 मई 2026: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार की सुबह विभाग पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित विशेष सचिव, विभूति रंजन चौधरी, प्रबन्ध निदेशक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया ।
पदभार संभालने के बाद माननीय मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से काफी गहराई से जुड़ा विभाग है। राज्य में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से ज्यादा है। हमारा प्रयास होगा कि आगामी दिनों में राशन कार्ड के 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाए। कोई भी योग्य और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे। विभाग उपभोक्ताओं के हित में आगे भी लगातार काम करेगा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिया।
ये भी देखें: मंत्री श्रवण कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पदभार किया ग्रहण

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत