कोलकाता, 08 मई 2026: भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। बैठक के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
सुवेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
अमित शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “ममता बनर्जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए थे, इसलिए विकास की कोई गुंजाइश नहीं बची। हम घुसपैठ, हिंसा और कटमनी की संस्कृति को पूरी तरह खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा हमारी टॉप प्राथमिकता होगी।”
56 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया है। वे नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को पराजित किया था।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बोले – ममता को हराने की सजा दी गई, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़