May 13, 2026

धर्मशाला में आज PBKS vs DC मैच, दिल्ली के लिए करो या मरो का मैच

PBKS vs DC

धर्मशाला, 11 मई 2026: PBKS vs DC Match preview: आईपीएल 2026 का 55वां मैच आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला HPCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के पास पंजाब से पिछले मैच का बदला लेने का मौका है। पिछले मुकाबले में उसे पंजाब के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी।

दिल्ली इस सीजन में अब तक 11 मैच खेल चुकी है और 8 मैच हार गई है। अगर आज वह हारी तो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।

पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब भी पिछले 3 मैच हारकर दबाव में है। टीम आज वापसी करने के लिए बेताब होगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 जीते। एक मैच टाई रहा। पिछले सीजन का मुकाबला भी पंजाब ने ही जीता था।

ये भी देखें: प्लेऑफ की दौड़ में आज RR vs GT का अहम मुकाबला, हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद