चंडीगढ़, 11 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत और सोना न खरीदने की अपील की।
यह उनकी 24 घंटे के अंदर दूसरी अपील है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए देशवासियों को अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा। उन्होंने लोगों से कोरोनाकाल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वर्चुअल मीटिंग अपनाने की सलाह दी।
मोदी ने कहा, “जब भी भारत पर संकट आया, जनता ने जिम्मेदारी निभाई है। हमें अब भी वैसा ही करना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया का यह संकट इस दशक का सबसे गंभीर संकट साबित हो सकता है। अगर युद्ध हुआ तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होगा, जिससे भारत में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है और कीमतें बहुत बढ़ सकती हैं।
इससे पहले हैदराबाद में भी प्रधानमंत्री ने यही अपील की थी।
पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि सरकार भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में मजबूत स्थान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पर विजय पाने की तरह हम इस संकट से भी उबर जाएंगे।
ये भी देखें: रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत