June 28, 2026

रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी रास मेला मैदान से करेंगे...

चंडीगढ़, 09 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे। वे 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। वहां वे नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रव्यापी सेवा पहल की शुरुआत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे और ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे आंतरिक शांति और समग्र कल्याण के लिए समर्पित नए ध्यान भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी कई सेवा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे। वहां वे करीब 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री हैदराबाद में सिंधु अस्पताल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद उनका गुजरात दौरा होगा, जहां वे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे।

ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच अन्य भी बनाए गए मंत्री