चंडीगढ़, 11 मई 2026: नूरपुर पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है।सीआईए नूरपुर टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोका। इनमें एक ऑल्टो कार और दूसरी होंडा कार शामिल थी।
नियमानुसार तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों वाहनों से कुल 1.340 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली, अब्दुल्ला और फारुख (सभी निवासी चुराह, जिला चंबा) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
यह भी देखें: ठियोग पुलिस ने होटल में मारी रेड, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

More Stories
हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू में ओलावृष्टि और तूफान का खतरा
ठियोग पुलिस ने होटल में मारी रेड, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद, 2 गिरफ्तार