May 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के आह्वान पर अमल की अपील की, सरकारी फ्लीट में 50 प्रतिशत कटौती का निर्देश

योगी

लखनऊ, 12 मई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील की है।सीएम योगी ने कहा कि ईंधन की खपत कम करें और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने पीएम मोदी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से लागू करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी करने को कहा। काफिलों से अनावश्यक वाहनों को हटाने का भी आदेश दिया।

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने की बात कही।

सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को वर्चुअल तरीके से आयोजित करने पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष बल दिया।

ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान