चंडीगढ़, 12 मई 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर प्रश्न लीक होने की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह फैसला लिया गया। यह पहला मौका है जब NTA ने NEET की पूरी परीक्षा रद्द की है।
परीक्षा रद्द होने के बाद 22.79 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। नई परीक्षा तिथियों का ऐलान अगले 10 दिनों के अंदर किया जाएगा। छात्रों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
सरकार ने पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है। CBI ने जांच शुरू कर दी है और अब तक देशभर से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ये भी देखें: रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे PM मोदी

More Stories
डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ऐलान
फतेहपुर में चौंकाने वाली घटना, पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल
राबड़ी देवी को एक हफ्ते में बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं करने पर हो सकती है करवाई