चंडीगढ़, 12 मई 2026: सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बीएसएफ को जरूरी जमीन ट्रांसफर करने का फैसला कर चुकी है। कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया और प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अगले 45 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
सरकार का कहना है कि यह फैसला भाजपा के वादे के मुताबिक लिया गया है। इससे देश में बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी।
बांग्लादेश सरकार इस फैसले से भड़क गई है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार ने कहा कि उनकी जनता और सरकार बॉर्डर पर बाड़ लगाने से बिल्कुल नहीं डरी हुई है। उन्होंने साफ कहा कि कंटीले तारों से उन्हें कोई डर नहीं है और वे अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
ये भी देखें: ममता बनर्जी ने CM पद छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत