कोलकाता, 05 मई 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश से नहीं बल्कि साजिश से हारी है। इसलिए वे राजभवन नहीं जाएंगी।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को असली विलेन ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें छीन लीं। ममता बोलीं कि अब उनके पास कोई कुर्सी नहीं बची। वे आजाद पंछी हैं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। वे सड़कों पर रहेंगी।
इधर कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या हो गई। तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर टीएमसी कार्यकर्ता और उसके साथियों ने हमला किया। इलाके में तनाव फैल गया है।
पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतीं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनेगी।
ये भी देखें: BREAKING: पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

More Stories
नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
टूंडला के उसायनी में कल सीएम योगी आवास योजना के 568 घरों की चाबी सौंपेंगे
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव: सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में 7 महिलाओं की मौत, 67 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती