चंडीगढ़, 12 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और तूफान के अलर्ट के बावजूद आज दिनभर अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा या हल्के बादल छाए रहे।
मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले में रात 10 बजे तक ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात के समय किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
आज दोपहर में लाहौल-स्पीति के केलांग में 3 मिलीमीटर और चंबा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
IMD के अनुसार राज्य में 15 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। कल 13 मई को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। 14 और 15 मई को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और खराब मौसम रहने की संभावना है।
यह भी देखें: पंजाब में बारिश से मौसम सुहावना, ठंडी हवाओं गर्मी से राहत

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत