May 13, 2026

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने तीनों नगर निगमों पर कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

हरियाणा निकाय चुनाव

चंडीगढ़, 13 मई 2026: हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम में शानदार जीत दर्ज की है।

सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुने गए। अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला में श्यामलाल बंसल ने मेयर पद पर विजय हासिल की। कांग्रेस किसी भी नगर निगम में जीत नहीं दर्ज करा पाई।

नगर पालिकाओं में कांग्रेस को एक सीट मिली। उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी चेयरपर्सन बन गईं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन पद पर कब्जा कर लिया। धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा के अजय जांगड़ा चेयरमैन बने। रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पीपल चेयरपर्सन चुनी गईं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अब कोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता को इस जीत पर बधाई दी और ट्वीट कर आभार जताया।

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने उकलाना से जीत हासिल करने वाली निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी को वीडियो कॉल कर बधाई दी।

उधर पंचकूला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने EVM गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए गए थे और मशीनों की सील टूटी हुई थी। इस मुद्दे पर उनके समर्थकों ने हंगामा किया, जिसके चलते पंचकूला में मतगणना साढ़े तीन बजे तक चली।

यह भी देखें: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कड़ी टक्कर में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट