चंडीगढ़, 14 मई 2026: हरियाणा में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। वीरवार को सिरसा में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 16 मई से लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए 20 मई तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि 15 मई को कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने सभी सिविल अस्पतालों में 18 मई तक एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। इन कंट्रोल रूम के जरिए लू और हीट स्ट्रोक से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर निगरानी और समन्वय रखा जाएगा।
हरियाणा सरकार ने यह कदम केंद्र सरकार के निर्देश पर उठाया है। पिछले महीने केंद्र ने सभी राज्यों को लू से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाने, अस्पतालों में अलग बेड्स की व्यवस्था और जरूरी दवाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
यह भी देखें: पंजाब में बारिश से मौसम सुहावना, ठंडी हवाओं गर्मी से राहत

More Stories
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण
सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 18 मई को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक
हरियाणा निकाय चुनाव में जीते सभी उम्मीदवारों को सीएम नायब सैनी ने दी बधाई