चंडीगढ़, 15 मई 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है।
CBI के अनुसार, कुलकर्णी पुणे स्थित अपने आवास पर विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाते थे। यहां उन्होंने कथित तौर पर छात्रों को प्रश्न, उत्तर विकल्प और सही उत्तर लिखवाए, जो बाद में 3 मई को हुई असली परीक्षा के पेपर से पूरी तरह मेल खाते थे।
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) की मदद से छात्रों से संपर्क साधा था। इसके बाद विशेष कोचिंग सत्रों में छात्रों ने नोटबुक्स में हाथ से ये प्रश्न और उत्तर नोट किए थे। बरामद हस्तलिखित नोट्स परीक्षा के रसायन विज्ञान पेपर से बिल्कुल मैच करते हैं।
पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर शहर के रहने वाले हैं। वे रसायन विज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं और चार साल पहले एक प्रतिष्ठित कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे नीट परीक्षा के रसायन विज्ञान पेपर तैयार करने वाली समिति के सदस्य भी थे।
ये भी देखें: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, NTA का बड़ा फैसला, CBI जांच में 16 गिरफ्तार

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग