चंडीगढ़, 19 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।”
योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।
भुवन चंद्र खंडूरी लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2007 में भाजपा की सरकार बनने के बाद वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
2009 में लोकसभा चुनाव में पार्टी की पांच सीटों पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2011 में भाजपा ने उन्हें फिर से राज्य की कमान सौंपी।
खंडूरी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री भी रहे। देश के चारों कोनों को जोड़ने वाली स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को मूर्त रूप देने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बोले – ममता को हराने की सजा दी गई, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या

More Stories
अखिलेश यादव का हमला, बोले- नीट अब ‘लीक परीक्षा’ कहलाए, PM और CM को इस्तीफा देना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर बरकरार रखा फ़ैसला, सार्वजनिक जगहों से हटाने का नहीं बदला आदेश
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी पर की सख्ती, 17 से 21 संपत्तियों को लेकर भेजा नोटिस