चंडीगढ़, 20 मई 2026: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की लुधियाना जोनल यूनिट ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.338 किलो अफीम बरामद की है।
इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21.69 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत की गई।
डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना में कुछ लोग कूरियर चैनलों का दुरुपयोग कर अफीम और अन्य मादक पदार्थ विदेश भेज रहे हैं। सूचना पर टीम ने शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 11 पैकेट बरामद हुए जिनमें 1.64 किलो अफीम छिपाई गई थी। इसकी कीमत करीब 8.20 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने अफीम को बेहद शातिर तरीके से नूडल्स के पैकेटों, सिरप की बोतलों और अन्य घरेलू सामान के अंदर छिपाया हुआ था ताकि किसी को शक न हो।
डीआरआई ने एक कूरियर सेवा प्रदाता के परिसर में भी तलाशी ली। वहां विदेश भेजे जाने के लिए बुक किए गए एक पार्सल की जांच की गई।
यह भी देखें: नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन, 2 किलो ICE और एक पिस्तौल बरामद

More Stories
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, गुरदासपुर के युवक की मौत
गुरदासपुर: कलानौर में AC फटने से लाखों का सामान जलकर राख
पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की कड़ी फटकार, हरभजन सिंह सुरक्षा मामले में जवाब दाखिल करने में लगातार लापरवाही