गुरदासपुर, 20 मई 2026: गुरदासपुर जिले के ऐतिहासिक शहर कलानौर में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक परिवार ने अपना AC चालू किया तो कुछ देर बाद AC का ब्लोअर फट गया।
घटना दूसरी मंजिल पर हुई। उस समय परिवार के कई सदस्य घर पर मौजूद थे।
परिवार के सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कमरे में देखा तो वहां का महंगा सामान जलकर राख हो चुका था। AC फटने से बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
परिवार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही नई बिल्डिंग बनवाई थी। AC ब्लोअर फटने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
यह भी देखें: नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन, 2 किलो ICE और एक पिस्तौल बरामद

More Stories
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी
कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है – बलतेज पन्नू