जालंधर, 20 मई 2026: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरथल अड्डा के पास एक सड़क हादसे में गुरदासपुर निवासी बलकार सिंह की मौत हो गई।
मंगलवार रात करीब 11:43 बजे बलकार सिंह अपने साढू योगा सिंह के साथ हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
बलकार सिंह गांव तुगलवाल (गुरदासपुर) के रहने वाले थे। वे ड्यूटी के सिलसिले में मीरथल आए हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शी योगा सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी थोड़ी देर के लिए रोकी, लेकिन फिर तेजी से भाग निकला। योगा सिंह ने कैंटर का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सूचना दी।
गंभीर रूप से घायल बलकार सिंह को सबसे पहले सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया। वहां से उन्हें श्री गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना नंगलभूर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कैंटर का नंबर HR-55-AN-6952 है।
ये भी देखें: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की टक्कर

More Stories
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी
कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है – बलतेज पन्नू