May 21, 2026

रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’

मेलोनी

रोम, 22 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को रोम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंदी में बोलते हुए कहा, “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि भारत में ‘परिश्रम’ शब्द बहुत खास है, जिसका अर्थ है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ यानी कभी न खत्म होने वाला शहर कहा जाता है। उन्होंने अपनी लोकसभा सीट काशी की भी तुलना करते हुए कहा कि जब दो प्राचीन सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती।

FAO ने पीएम मोदी को दिया एग्रीकोला मेडल

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) की ओर से प्रतिष्ठित एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान FAO महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने प्रदान किया।

यह पुरस्कार भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण विकास के लिए किए गए उनके योगदान के लिए दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और कृषि वैज्ञानिकों का है। उन्होंने यह मेडल पूरे देश के किसानों को समर्पित किया।

ये भी देखें: अमेरिका में यूपीएस मालवाहक विमान दुर्घटना का भयावह CCTV वीडियो जारी, 15 लोगों की मौत