चंडीगढ़, 22 मई 2026: 19 मई को दोपहर में गलती से बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए दो पाकिस्तानी नागरिकों को बीएसएफ ने गुरुवार शाम पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया।
बीएसएफ ने इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद उन्हें वापस पाकिस्तान सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बीएसएफ के जवान जिले के वां तारा सिंह गांव के पास बॉर्डर पर पैट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमरकोट सेक्टर के जवानों ने एक सफेद सुजुकी वैन को भारतीय इलाके की ओर आते देखा। वैन बॉर्डर पार कर पिलर क्रॉस करते हुए भारत में घुस गई।
बीएसएफ ने तुरंत वैन को रोका और उसमें सवार दोनों पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार पाकिस्तानियों की पहचान मुहम्मद सलीम (60) पुत्र नजीर अहमद, निवासी नस्तर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और आमिर नवाज (40) पुत्र मोहम्मद नवाज, निवासी यासीन टावर, गाजी रोड, लाहौर के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पाकिस्तान की सीमा से लगे गांवों में किताबें बांटने गए थे। गलती से वे बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में चले आए।
गुरुवार देर शाम बीएसएफ और पाकिस्तानी सेना अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग के बाद दोनों को पाकिस्तान को सौंप दिया गया।
ये भी देखें: अमेरिका में यूपीएस मालवाहक विमान दुर्घटना का भयावह CCTV वीडियो जारी, 15 लोगों की मौत

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की