May 22, 2026

जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी, संविधान चौक पर हुआ भीषण हादसा

जालंधर हादसा

चंडीगढ़, 22 मई 2026: देर रात जालंधर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार बीच सड़क पर पलट गई। यह हादसा संविधान चौक के पास हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कांच के टुकड़े बिखर गए। हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आ गई।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर PB 29 Q 0005 बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत यातायात व्यवस्था संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ये भी देखें: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, गुरदासपुर के युवक की मौत