अमृतसर, 23 मई 2026: अमृतसर के अनगढ़ इलाके में पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टरियों पर छापेमारी की है। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया।
एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सेंट्रल सब-डिवीजन के थाना गेट हकीमां की एसएचओ मनजीत कौर और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को पिछले कई दिनों से अनगढ़ क्षेत्र में घरों के अंदर अवैध पटाखे बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को इसी इलाके में अनगढ़ पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर एक घर में जोरदार धमाका हुआ था। उस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे।
धमाके के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। छापेमारी के दौरान कुलविंदर कौर नाम की महिला को भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बनाने का सामान के साथ मौके पर पकड़ा गया। उस समय वह पटाखे बना रही थी।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह भी देखें: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच मजदूरों की मौत कई घायल

More Stories
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी
बीएसएफ ने गलती से भारत घुसे 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान को सौंपा
जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी, संविधान चौक पर हुआ भीषण हादसा