चंडीगढ़, 23 मई 2026: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल में हार्ट संबंधी इलाज कराया।
बलकौर सिंह को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत थी। पहले उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दिखाया गया था, लेकिन आराम न मिलने पर जयपुर लाया गया। जांच में हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत एंजियोप्लास्टी कर दी।
शुक्रवार को सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की टीम ने इलाज किया। इलाज के दौरान बलकौर सिंह की पत्नी चरण कौर और बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू सहित अन्य परिवार सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी है।
ये भी देखें: सिद्धू के परिवार ने केक काटकर मनाया सिद्धू का जन्मदिन

More Stories
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में कैश फॉर पोस्टिंग आरोपों पर सीबीआई ने 15 अहम विभागों का रिकॉर्ड किया तलब