समाना, 26 मई 2026: पंजाब में नगर निगम चुनाव के दौरान जिला समाना के वार्ड नंबर 10 में भारी हंगामा हो गया। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान विरोधी पक्ष के समर्थकों के साथ मारपीट भी हुई।
आरोप है कि कुछ लोगों ने बूथ के अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की। साथ ही मौके पर मौजूद पत्रकारों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और तनावपूर्ण माहौल बन गया।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
पुलिस ने कहा कि बाहरी लोगों के शामिल होने और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की शिकायतों की जांच की जा रही है। हालांकि, एक पत्रकार का फोन छीना गया था, जिसे बाद में वापस दिला दिया गया।
यह भी देखें: हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने तीनों नगर निगमों पर कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

More Stories
दीनानगर समेत 4 नगर काउंसिलों में मतदान 13 जून को होंगे – पंजाब राज्य चुनाव आयोग
पंजाब SC आयोग ने राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस
फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भारत में तस्करी किए गए हथियार बरामद