चंडीगढ़, 26 मई 2026: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की वायरल वीडियो का सू मोटो नोटिस लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
जिस संबंध में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 को एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि उनके आवाज के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच करवाई जाए तथा उसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए।
ये भी देखें: पंजाब में सबसे भरोसेमंद पार्टी बनेगी कांग्रेस : राजा वड़िंग

More Stories
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में कैश फॉर पोस्टिंग आरोपों पर सीबीआई ने 15 अहम विभागों का रिकॉर्ड किया तलब