प्रयागराज, 26 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम द्वारा आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंच पर मेयर ने पौधा देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंच पर योगी आदित्यनाथ के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।
सीएम योगी करीब 45 मिनट तक कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान वे नगर निगम के नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे, नगर निगम का नया लोगो अनावरण करेंगे और कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
पिछले तीन वर्षों में नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी होगा।
नगर निगम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे गंगा दशहरा आरती में शामिल होंगे। सीएम योगी शाम 7:05 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
ये भी देखें: मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के आह्वान पर अमल की अपील की, सरकारी फ्लीट में 50 प्रतिशत कटौती का निर्देश

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले दिन बदला उम्मीदवार, अब इसे बनाया उम्मीदवार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA साइन, पीएम मोदी ने इसे मील का पत्थर बताया