कोलकाता, 26 मई 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।
पूरे राज्य में विशेष कैंटीनों के माध्यम से 5 रुपये में मछली-चावल का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ शुरू की जाएगी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के फॉर्म 27 मई से जारी किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में अब शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का शासन चलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं और समीक्षा बैठकें कर रही है। इससे पहले दुर्गापुर में बैठक की गई थी, जिसमें बांकुरा और बर्दवान जिले शामिल थे। आज नादिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों पर फोकस किया गया। इसी क्रम में मालदा में भी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिले शामिल होंगे।
ये भी देखें: बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार