May 29, 2026

गुरदासपुर के हेमराजपुर में इन्वर्टर बैटरी दुकान में चोरी, 1 लाख का माल उड़ाया

इन्वर्टर बैटरी दुकान

गुरदासपुर, 29 मई 2026: हेमराजपुर गांव में चोरों ने एक इन्वर्टर बैटरी दुकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर पूरी तरह तोड़कर अंदर घुसा और 3 इन्वर्टर, 2 बैटरी व नकद 9000 रुपये लेकर फरार हो गए।

दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि वे रात करीब 8:30 बजे रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो शटर और सेंट्रल लॉक दोनों टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था।

जोगिंदर पाल के अनुसार कुल मिलाकर उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने दुकान के बाहर लगा CCTV कैमरा भी तोड़ दिया ताकि कोई सबूत न रह जाए।

दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है।

गांव के सरपंच तरुणजीत सिंह ने कहा कि उनका गांव शांत इलाका माना जाता है, लेकिन इस घटना से पूरा गांव दहशत में है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इलाके में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ये भी देखें: जेल से रिहाई के बाद 25 करोड़ की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार