बठिंडा, 29 मई 2026: बठिंडा नगर निगम चुनावों के नतीजों में हो रही देरी ने राजनीतिक माहौल को तीखा कर दिया है। शाम 6 बजे तक जिला प्रशासन केवल 10 वार्डों के परिणाम ही घोषित कर पाया है, जबकि अधिकांश वार्डों में मतगणना पूरी हो चुकी होने के दावे किए जा रहे हैं।
इस देरी पर विपक्षी दलों ने प्रशासन पर निशाना साधा है।
जब डीसी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बठिंडा में करीब पौने तीन लाख वोटों की गिनती चल रही है, इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 से 45 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है और बाकी 5-7 वार्डों के नतीजे भी एक घंटे के अंदर घोषित कर दिए जाएंगे।
दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि जिन वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हार रहे हैं, वहां दोबारा मतगणना कराकर नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सब सरकारी दबाव में किया जा रहा है ताकि AAP की सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्रों के बाहर धरना भी दिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि परिणामों में किसी तरह की हेराफेरी की गई तो पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
कांग्रेस जिला प्रधान राजन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, लेकिन सरकारी तंत्र की मदद से हार रहे उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश की जा रही है।
यह भी देखें: मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी

More Stories
फिरोजपुर के हुसैनीवाला में खुदाई के दौरान पुराना बम बरामद, इलाके में हड़कंप
मंत्री मोहिंदर भगत के निर्देशों पर बागवानी विभाग ने एआईएफ योजना के तहत युवा को दिलाई नई पहचान
पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगी रोक, अब 5% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं