मंडी, 14 मई 2026: नगर निगम मंडी के कांग्रेस चुनाव प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मंडी जिला के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता हथियाना और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रचार के दौरान भाजपा के पिछले कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों तक नगर निगम में भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर काबिज रहे, लेकिन शहर के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया।
मंत्री ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर भाजपा ने केवल अपने पार्षदों वाले वार्डों में ही काम कराए। इसका मकसद अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना था।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोगों की भावनाओं से खेलना भाजपा नेताओं की पुरानी आदत बन चुकी है। अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली।
वीरवार को मंत्री ने मंडी शहर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा निकाली। उन्होंने हनुमान मंदिर-मंगवाई, थनेहड़ा, इंदिरा मार्केट, पड्डल गुरुद्वारा, पैलेस कालोनी-1, समखेतर और खलियार वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की।
यह भी देखें: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा