लुधियाना, 29 मई 2026: लुधियाना महानगर में महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच बदमाशों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। रात के सन्नाटे में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को अकेला पाकर घेर लिया और चाकू की नोक पर उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
इस जानलेवा हमले से सहमी युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग दहल गए। पूरी घटना इलाके में एक घर के CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई है।
उस घर में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उन्हें नींद नहीं आती। घटना वाली रात भी वह जाग रही थीं। अचानक गली से युवती की चीखें सुनाई दीं। उन्होंने तुरंत अपने पति को जगाया और CCTV फुटेज चेक की। फुटेज देखकर उनके होश उड़ गए।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों शातिर बदमाशों ने सुनसान गली का फायदा उठाकर युवती को घेरा और हथियार दिखाकर बैग लूट लिया।
थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। बदमाशों के भागने वाले रूट के आसपास लगे सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
ये भी देखें: गुरदासपुर के हेमराजपुर में इन्वर्टर बैटरी दुकान में चोरी, 1 लाख का माल उड़ाया

More Stories
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब में कैश फॉर पोस्टिंग आरोपों पर सीबीआई ने 15 अहम विभागों का रिकॉर्ड किया तलब